रूद्रप्रयाग। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश मंत्री व जनपद रुद्रप्रयाग के प्रभारी ईश्वरी प्रसाद मैखुरी तथा गढ़वाल मंडल के प्रभारी सुरेश बिष्ट एवं पूर्व में उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी सुरेश बिष्ट ने रूद्रप्रयाग जनपद में भ्रमण कर व्यापारियों का हाल जाना। व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने तिलवाड़ा, अगस्तमुनि, चन्द्रापुरी, उखीमठ एवं गौरीकुण्ड का भ्रमण किया। रुद्रप्रयाग पहुंचने पर रूद्रप्रयाग के जिला अध्यक्ष अंकुर खन्ना ने दोनों व्यापारी नेताओं का स्वागत एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। प्रदेश मंत्री ईश्वरी प्रसाद मैखुरी ने कहा कि कोरोना के कारण व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकत्र्ता आमजन की सहायता के लिए हर पल तत्पर है। इस अवसर पर जिला महामंत्री मोहन रैतोला, चन्द्रमोहन सेमवाल तथ अरविन्द गोस्वामी उपस्थित रहे।