नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेन वॉर्न का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 52 साल के थे। वॉर्न के प्रबंधक ने बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि थाईलैंड में संदिग्ध दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
वॉर्न अब तक के सबसे महान लेग स्पिनर हैं, जिन्होंने 708 टेस्ट मैच विकेट लिए हैं। उन्होंने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 293 विकेट भी लिए हैं। वॉर्न ने 1992 से 2007 के बीच 145 टेस्ट और 194 एकदिवसीय मैच खेले। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान उन्होंने कुल 1001 विकेट लिए थे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *