उत्तराखण्ड में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ की होगी स्थापना, विस अध्यक्ष ने अधिकारियों व कर्मचारियों के संग, सीएम त्रिवेंद्र ने मुख्यमंत्री आवास में किया योगाभ्यास
देहरादून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तराखंड के आयुष मंत्री हरक सिंह रावत ने आयुर्वेद निदेशालय में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ की स्थापना को लेकर बड़ी घोषणा की। वहीं, देहरादून स्थित अपने आवास पर मंत्री हरक सिंह रावत, उनकी बहू अनुकृति गुसाईं रावत और उत्तराखंड की योग ब्रांड एंबेसडर दिलराज प्रीत कौर ने योग करते हुए सभी प्रदेशवासियों को संदेश और शुभकामनाएं दी।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने घोषणा करते हुए कहा कि आयुर्वेद निदेशालय में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ की स्थापना की जाएगी। वहीं विश्व योग दिवस पर यह घोषणा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जिससे योग प्रशिक्षकों एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में कोर्स करने वाले छात्रों को रोजगार का अवसर मिलेंगे। हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को आज देश और दुनिया तक पहुंचाया है, जबकि कोरोना काल मे यह दुनिया के लिए बेहद फायदेमंद है। वहीं, अनुकृति गुसाईं ने भी योग के फायदे के बारे में बताया। साथ ही इस मौके पर दिलराज प्रीत कौर ने कोरोना से बचने के लिए जरूरी आसन कर इस बीमारी से बचने की बात कही। योग की राजधानी ऋषिकेश से आज योग दुनिया के कोने कोने तक पहुंच चुका है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोरोना महामारी के चलते इस बार कोई भी बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। लेकिन सभी लोगों ने अपने घर पर ही योग किया। इस दौरान आयुष मंत्री हरक सिंह रावत, उनकी बहू अनुकृति गुसाईं और उत्तराखंड की योगा ब्रांड एंबेसडर दिलराज प्रीत कौर ने मंत्री के आवास पर योग किया। इस दौरान उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को योग से जुड़ने का संदेश दिया।
सीएम त्रिवेंद्र ने मुख्यमंत्री आवास में किया योगाभ्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सीएम आवास में योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने आयुष विभाग के योगाभ्यास प्रोटोकोल के अनुसार योगासन किए। इस वर्ष कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए योग का सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा अपने-अपने घरों में रहकर ही योग करने का आह्वान किया गया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी अपने आवास में योगाभ्यास किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के सफल प्रयासों से सारा विश्व 21 जून को योग दिवस के रूप में मना रहा। इस बार के योग दिवस का आयोजन विशेष परिस्थिति में हम लोग कर रहे हैं। कोविड-19 महामारी से बचने के लिए हमारी इम्यूनिटी मजबूत होना बहुत जरूरी है और योग के द्वारा हम अपनी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने नियमित योगाभ्यास को अपनी दैनिक जीवनचर्या में लाने का आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी रोजाना एक घंटा अवश्य योगाभ्यास करें। स्वयं भी निरोग रहे, स्वयं की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए और औरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें।
विस अध्यक्ष ने विधानसभा के अधिकारियों व कर्मचारियों के संग किया योगाभ्यास
देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने यमुना कॉलोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर विधानसभा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संग ऑनलाइन रहकर योगाभ्यास किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे। कोरोना संक्रमण के चलते ‘’घर पर योग परिवार के साथ योग’’ थीम को अपनाते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने अपने शासकीय आवास पर ही योग किया।
इस दौरान श्री अग्रवाल डिजिटल माध्यम से विधानसभा के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास के दौरान जुड़े रहे।विधानसभा में विगत 2 वर्षों से लगातार प्रत्येक माह की 21 तारीख को योग शिविर का आयोजन विधानसभा अध्यक्ष के निर्णय अनुसार किया जाता रहा है।इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने आज भी डिजिटल माध्यम से विधानसभा के स्टाफ के संग योग किया।इस दौरान विधानसभा परिसर में 2 साल की योग यात्रा को डॉक्यूमेंट्री के रूप में प्रस्तुत भी किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि योग से मन के भीतर नकारात्मक शक्तियों के स्थान पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। शरीर, मन एवं आत्मा में संतुलन स्थापित होता है, जिससे मनुष्य एकनिष्ठ, एकाग्र एवं स्थिर होता है। श्री अग्रवाल ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि आइए हम योग को अपने दिनचर्या का अंग बनाए और तनावमुक्त, स्वस्थ होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि आज जब कोरोना जैसी महामारी से पूरी दुनिया परेशान है, तब एक बार फिर योग ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। योग के प्रयोग एवं संतुलित जीवन शैली से ही हम शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण मानवता को भारतीय संस्कृति के इस अनमोल उपहार को मोदी जी ने अपने प्रयासों से वैश्विक स्वीकृति प्रदान करवाई है। इस दौरान श्री अग्रवाल ने शासकीय आवास पर उपस्थित विधानसभा के स्टाफ को आयुष मंत्रालय की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु किट भी वितरित की। योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान श्री अग्रवाल ने योगाचार्य विपिन एवं उनकी टीम को सॉल ओड़ा कर एवं गंगा जली भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधानसभा के सचिव जगदीश चंद, विधानसभा अध्यक्ष के सुपुत्र पीयूष अग्रवाल, उप सचिव मुकेश सिंघल, वरिष्ठ निजी सचिव अजय अग्रवाल, उप सूचना अधिकारी भारत चैहान, व्यवस्था अधिकारी दीपचंद, राजीव बहुगुणा, प्रवीण जोशी, हिमांशु त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री संगठन सहित कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया योग
देहरादून। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार सहित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर योग करते हुए योग दिवस में उत्साह के साथ भाग लिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बंशीधर भगत ने हल्द्वानी में पश्चिम मंडल द्वारा आयोजित सीमित संख्या आयोजन में कार्यकर्ताओं के साथ योग किया। भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार ने हरिद्वार में गंगा किनारे एकांत में योग किया। इसी प्रकार प्रदेश के सभी भागों में प्रदेश से लेकर बूथ स्तर पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अलग अलग स्थानों पर योग किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेन्द्र भसीन जिन्होंने अपने आवास में योग किया ने बताया कि कोरोना के कारण इस वर्ष बड़े आयोजन न कर सीमित संख्या के छोटे आयोजनों अथवा घरों में योग किया गया। छोटे आयोजनों में भी सामाजिक दूरी का पूर ध्यान रखा गया।
मैक्स हाॅस्पिटल ने डिजिटली अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया
देहरादून। मैक्स सुपर स्पेषलिटी हाॅस्पिटल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर, आज एक डिजिटल योग प्रदर्शन का आयोजन किया। यह डिजिटल योगा प्रदर्शन इस साल की थीम ‘योगा ऐटहोम’ को ध्यान में रखते हुए डिजिटली, वर्चुअली आयोजित किया गया था। मैक्स हाॅस्पिटल, देहरादून के स्टाफ और कर्मचारियों ने महामारी की वजह से अस्पताल प्रांगण के अंदर ही सोषल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए योगा किया। इस कार्यक्रम में डिजिटली 500 से ज्यादा योगप्रेमी डिजिटली शामिल हुए।
यह कार्यक्रम प्रसिद्ध योग गुरु कीर्तिपाल सिंह तोमर-संस्थापक हिरण्यगर्भ योगशाला, देहरादून की देखरेख में आयोजित किया गया था, जो दो दशकों से अधिक समय से भारत और विदेशों में योग की कला का प्रसार करने वाले एक प्रसिद्ध योग सलाहकार और शिक्षक हैं। उन्होंने वर्चुअली योग के फायदों के बारे में बताया और आसन और श्वास तकनीक का प्रदर्शन किया। यह योग प्रदर्शन विशेष रूप से सभी पहलुओं में योग के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित किया गया था, नौसिखियों के साथ-साथ हाॅस्पिटल के चिकित्सकों ने भी भाग लिया। मैक्स हाॅस्पिटल, देहरादून के यूनिट हेड और उपाध्यक्ष डॉ. संदीप सिंह तंवर ने कहा, ‘‘मैक्स अस्पताल लोगों को शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए योग करने के लिए प्रेरित करने में हमेशा आगे रहा है,जो वैश्विक महामारी का मुकाबला करने के साथ ही कई अन्य बीमारियों के लिए प्रतिरक्षा विकसित करने में बहुत सहायक है।” कुल मिलाकर, इस डिजिटल पबल को बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली और सेहतमंद जीवन के लिए योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया। एक प्रतिष्ठित स्वास्थ्य सेवा प्रदाता द्वारा इतने बड़े पैमाने पर योग का इसतरह का प्रदर्शन हाल के दिनों में किसी भी स्थान पर अभूतपूर्व है।
जो अवसाद को उत्सव बना दे, जो अवसाद को अवसर बना दे और जो अवसाद को प्रसाद बना दे वही है योगः स्वामी चिदानन्द
ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने सभी को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनायें देते हुये कहा कि आज अद्भुत संयोग है क्योंकि आज का दिन सबसे बड़ा दिन होता है, आज सदी का सबसे बड़ा सूर्यग्रहण है और पिता दिवस भी है। उन्होेंने कहा कि पिता अपने बच्चों का रियल हीरो होता है, पिता अपने बच्चों और परिवार को छांव में रखने के लिये खुद धूप में रहता है, भारत में तो हर दिन ही फादर्स डे है। नन्हें प्यारे बच्चों के लिये तो पापा ही सहारा होते हंै, बचपन में भी और पूरे जीवन में भी, बच्चा जब पहला कदम उठाता है तब से लेकर जिन्दगी के हर समस्याओं का पिता के पास होता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण का देश, दुनिया और जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आज का सूर्यग्रहण तो सदी का सबसे बड़ा और विशेष सूर्यग्रहण है। आज का दिन हम सभी को जप, ध्यान और अपने श्रेष्ठ संकल्पों को याद करने का एक अद्भुत अवसर है।
स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि ’’आज सबसे लम्बा और विशाल दिन होता है, ऐसा ही दिल चाहिये। यही तो योग का प्रभाव है जो अवसाद को भी उत्सव बना दे, जो अवसाद को भी अवसर बना दे और जो अवसाद को भी प्रसाद बना दे उसी का नाम ही तो योग है। कोरोना काल में स्वस्थ और सुखी रहने का जादुई मंत्र है-योग। योग से हम स्वस्थ और सुखी रहने के साथ ही व्यस्त रहते हुये, मस्त रह सकते हंै। आज पूरा विश्व योगमय हो रहा है। योगा फाॅर हेल्थ, योगा एट होेम, योगा फार आॅल। मुझे तो लगता है अब तो घर-घर योग, हर घर योग, हर घट योग, हर घाट पे योग। योग सदाबहार है, योग रामबाण है, योग संजीवनी है। योग से तन स्वस्थ और मन मस्त तथा स्थिर रहता है। इस कोरोना काल में शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये योग पाॅवर बूस्टर का काम करता है और योग इम्यूनिटी बूस्टर है। योग, बाहर और भीतर दोनों तरह के वायरस से लड़ने की क्षमता रखता है। योग, तन की थकान और मन के तनाव को भी दूर करता है इसलिये मैं कहता हूँ योग करें। रोज करें और मौज करंे। सारा खेल इम्यूनिटी का है, योग इज इम्यूनिटी बूस्टर, योग इज एन अमेजिंग बूस्टर। योग, ध्यान, प्राणायाम करके तो देखें। कुछ दिन तो करो योग, मिट जाएंगे सारे रोग। योग, भय में नहीं भाव में जीना सिखाता है। कोरोना से डरने की जरूरत नहीं बस सावधानी बरतें और नियमों का पालन करें बस हो गया।
मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है योग




