देहरादून। उत्तराखण्ड के सभी 6वीं से 12वीं तक की कक्षायें अब सामान्य रूप से संचालित की जायेगी। कोविड के कारण स्कूल खोलने पर लगी बंदिशे समाप्त कर दी गयी है। तीन से चार घंटे तक चलने वाली कक्षायें अब अपने पूरे समयानुसार चलेंगी।

शिक्षा सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरूषोत्तम ने गुरूवार को इसके आदेश किए। महानिदेशक-शिक्षा को इस बाबत कार्यवाही करे निर्देश दिए गए हैं। कोविड 19 संक्रमण की वजह से राज्य के आठवीं तक के स्कूलों को केवल तीन घंटे और नवीं से 12 वीं तक के स्कूलों को चार घंटे खोलने की अनुमति थी।

आदेश के अनुसार अभी सभी स्कूल अपने पूर्व के समय के अनुसार खुलेंगे। बाकी कोरोना संक्रमण आदि से सुरक्षा के लिए तय सभी मानकों को कड़ाई से पालन करना होगा। यह व्यवस्था फिलहाल छठी से 12 वीं तक की कक्षाओं पर लागू होगी वर्तमान में मैदानी जिलों में सरकारी स्कूल सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3.30 तक खुलते हैं। 31 जुलाई को स्कूलों को खोलने की अनुमति देते हुए शैक्षिक अवधि को घटा दिया था। स्कूलों के सैनिटाइजेशन के लिए शनिवार को छात्रों को स्कूल आने की अनुमति नहीं है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *