देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना पाॅजिटिव मरोजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है, गुरूवार को प्रदेश में 93 नये संक्रमित मामले सामने आये। इसके बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1655 हो गई है और इसमें से अब तक 837 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना पाॅजिटिव 778 एक्टिव केस हैं। आज जारी स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, टिहरी जनपद में 33, देहरादून में 29, चमोली में तीन, हरिद्वार में 16, पौड़ी में एक, रुद्रप्रयाग में छह, उत्तरकाशी में एक, ऊधमसिंह नगर में तीन केस सामने आए हैं। वहीं एक प्राईवेट लैब से आई जांच रिपोर्ट में भी संक्रमित केस सामने आया है।
राजकीय दून मेडिकल अस्पताल की एक और महिला डॉक्टर समेत तीन स्वास्थ्य कर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने इसकी पुष्टि की है। जूनियर रेजिडेंट महिला डॉक्टर कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज और देखभाल कर रही थीं। जबकि स्वास्थ्य कर्मी भी लगातार रोटेशन पर कोरोना मरीजों की देखभाल कर रहे हैं।
नई गाइडलाइन के अनुसार 10 दिन निगरानी में रखें जायेंगे कोरोना पाॅजिटिव
केंद्र की ओर से कोरोना पाॅजिटिव मरीजों को डिस्चॉर्ज करने के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। नई गाइडलाइइन के अनुसार अब संक्रमित मरीज को 10 दिन निगरानी में रखा जाएगा। सात दिन के बाद यदि मरीज में कोरोना के लक्षण नहीं दिखाई देते हैं तो उसे अस्पताल से घर भेजा जाएगा। प्रदेश में रिकवरी दर 51 प्रतिशत पहुंच गई है।
कचहरी के सामने दुर्गा फोटो स्टेट शॉप के 5 कर्मचारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव आस पास की सभी दुकानें बंद
बृस्पतिवार को देहरादून कोर्ट के ठीक सामने दुर्गा फोटो स्टेट शॉप की दुकान है l सभी को अस्पताल ले जाया गया है, इन सबकी हिस्ट्री पता कि जा रही है, किन किन वकीलों ने इनसे काम करवाया या इनके संपर्क में आये तथा किस कोर्ट के कर्मचारी व् अन्यो के ये संपर्क में आये पता किया जा रहा, यदि पूरी जानकारी मिल जाती है सभी संपर्क में आये वकीलों व् व्यक्तियों को कोरोंटाइन किया जायेगा व् सबके टेस्ट किये जायेंगे l
कोरोना से महिला की मौत के बाद चमनपुरी सील
राज्य में अब तक कोरोना से कितने लोगों की मौत हो चुकी है? यह एक ऐसा सवाल है जिसका कोई जवाब नहीं है। सरकारी आंकड़ों की बात करें तो इन मृतकों की संख्या अभी 17 हुई है जबकि कोरोना पीड़ितों की हर मौत के साथ यह शब्द अनिवार्य रूप से कहे जाते है कि मृतक अन्य कई तरह की बीमारियों से ग्रसित था, लेकिन वह कोरोना संक्रमित भी था। महिला की मौत के बाद चमनपुरी क्षेत्र को सील कर दिया गया है।
राजधानी दून में एक कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गयी। चमनपुरी निवासी 58 वर्षीय यह महिला आठ जून से इन्द्रेश अस्पताल में भर्ती थी तथा गम्भीर स्थिति में होने के कारण उसे वेंटीलेटर पर रखा गया था। इस महिला की मौत के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 17 हो गयी है। उधर हल्द्वानी से मिली एक खबर के अनुसार यहंा सुशीला तिवारी अस्पताल में तीन कोरोना संदिग्धों की मौत हो गयी है जिनकी मौत की पुष्टि तो की जा रही है लेकिन उनकी मौत कोरोना से हुई है इसकी पुष्टि मौत के बाद जांच को भेजे गये सैम्पल की रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। यह तीनो ही संदिग्ध दूसरे अस्पतालों से रैफर किये जाने पर यहंा भर्ती किये गये थे। राज्य में अब तक कई ऐसी संदिग्ध मौते हो चुकी है जो होम क्वारंटीन या क्वारंटीन सेन्टरों में थे। जिनके बारे में आज तक यह पता नहीं चल सका कि उनकी मौत कैसे हुई। अकेले पौड़ी में ऐसी आठ मौतें अब तक हो चुकी है। एम्स ऋषिकेश में एक महिला की मौत के तीन दिन बाद सरकार ने माना था कि वह कोरोना से मरी थी। हर मौत के बाद यही कहा जाता है कि मरीज को और भी कई बीमारियंा थी इसलिए कोरोना से होने वाली मौतों की सही संख्या जानना असंभव है। बहरहाल दून में कोरोना पीड़ित महिला की मौत के बाद चमनपुरी क्षेत्र को सील कर दिया गया है।





