देहरादून। उत्तराखण्ड की प्रसिद्ध अभिनेत्री का मंगलवार रात को लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वह लम्बे समय से घातक बीमारी कैंसर से पीड़ित थीं। गीता उनियाल के निधन से उत्तराखण्ड में उनके प्रशंसकों शोक में है। अंतिम दर्शन के लिए उनके मोथोरोवाला आवास पर काफी भीड़ जुटी है। गीता उनियाल के निधन से फिल्म जगत सहित सामाजिक, सांस्कृति एवं राजीतिक क्षेत्र में उनके प्रशंसकों में शोक व्याप्त है। राज्य ही नहीं देश-विदेश के मंचों पर गीता उनियाल ने उत्तराखंड की संस्कृति को नई पहचान दिलायी है। पहाड़ से संबंधित फिल्मों, एल्बम एवं गानों में अक्सर वो नजर आई हैं। गीता कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रही थीं। साल 2020 में उन्हें कैंसर होने का पता चला था।


उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गीता उनियाल के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि विभिन्न उत्तराखण्डी गीतों में अभिनय करने वाली उत्तराखण्ड फिल्म जगत से जुड़ी प्रसिद्ध अभिनेत्री गीता उनियाल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों, प्रशंसकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *