देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ हो गया है। सचिवालय सेवा के नाम से शुरू यह बस सेवा सचिवालय में कार्यरत कार्मिकों के लिए लगाई गई है। बस शुरू होने से सचिवालय कार्मिकों को काफी राहत मिली है।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय कार्मिकों के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ किया। यह बस सेवा सचिवालय कार्मिकों को नियमित रूप से सुबह कार्यालय समय पर सचिवालय कॉलोनी केदारपुरम से सुभाष रोड सचिवालय तथा शाम को वापस सचिवालय कॉलोनी तक उपलब्ध रहेगी।

इस अवसर पर सचिवालय कार्मिकों को बधाई देते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि इस बस सेवा के संचालन से देहरादून की ट्रैफिक समस्या को कम करने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक समस्या के समाधान तथा पर्यावरण पहलुओं को ध्यान में रखते हुए लोगों की सुविधाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने की जरूरत है। इस अवसर पर सचिव दीपेन्द्र कुमार चौधरी तथा सचिवालय के विभिन्न अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *