देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने छठ पर्व के मौके पर 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद इस आशय का आदेश सोमवार को जारी कर दिया गया। हालांकि, यह आदेश कोषागारों और उपकोषागारों पर लागू नहीं होगा। छठ का पर्व पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। लेकिन हाल के वर्षो में इन प्रदेशों के लोगों की अन्य जगहों पर अच्छी खासी तादाद को देखते हुए यह त्योहार उन स्थानों पर भी मनाया जाने लगा है। Post navigation युवा कल्याण विभाग के माध्यम से गांवों में खोले जाएंगे ओपन जिम शिक्षा विभाग में बिना प्रकोष्ठ गठन के ही नियुक्ति, शिक्षा मंत्री ने जताई नाराजगी