देहरादून। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की बैठक राजपुर रोड में सम्पन्न है। बैठक में निर्णय लिया गया कि उत्तराखंड में ग्राहक सेवा केन्द्रों का संचालन किया जायेगा। बैठक को सम्बोधित करते हुए विजय सागर सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारणी ने कहा कि ग्राहक के हित के लिये अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के हितों के संरक्षण के लिए 1940 में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की स्थापना की गई।

बैठक में राजेश शर्मा प्रान्त संयोजक, कमल गुप्ता, अनुराधा शर्मा, कुलदीप सिंह, पी. एन. यादव, सतेन्द्र सिंह, आशीष, अविनाश भाटी, अनीता शास्त्री आदि उपस्थित रहे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed