उत्तराखंड

उत्तराखंड में गिरेगा तापमान, बर्फबारी एवं बारिश का अनुमान

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम करवट बदलने  लगा गया है। पर्वतीय क्षेत्र में बर्फबारी तथा मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग द्वारा बताई गई है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार देहरादून में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की वर्षा के भी आसार हैं। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। कुमाऊं में चोटियों पर हल्के हिमपात की सूचना है। बादल विकसित होने से ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में भी मामूली वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, सुबह-शाम कड़ाके की ठंड बरकरार है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के आसार हैं। आसपास के निचले इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *