देहरादून। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में 53 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। 11 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 183 हो गई है। जबकि मंगलवार को प्रदेश में 141 सक्रिय मरीज थे। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक की दर 96.01% हो गयी है। 14088 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 7722109 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344303 हो गई है। इनमें से 330557 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7408 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.37 प्रतिशत दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बुधवार को 14088 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आठ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, नैनीताल में सबसे ज्यादा 29, देहरादून में आठ, हरिद्वार में 14, पौड़ी व पिथौरागढ़ में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *