देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना के नौ नए मरीज मिले जबकि एक संक्रमित की मौत हो गई। सोमवार को प्रदेश के 10 जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। देहरादून में सात, हरिद्वार में एक और पौड़ी में भी एक मरीज में कोरोनो वायरस मिला है। राज्य में चार जिलों में अब एक भी एक्टिव मरीज नहीं है। महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। जिससे अब राज्य में कुल मृतकों की संख्या 7405 हो गई है। राज्यभर में सोमवार को 50 हजार से अधिक लोगों को कोविड टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या तीन लाख 44 हजार 115 हो गई है। राज्य के 25 मरीज इलाज के बाद डिस्चार्ज किए गए जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या 175 हो गई है। सात हजार के करीब सैंपलों की रिपोर्ट आई जबकि नौ हजार से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344115 हो गई है। इनमें से 330376 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7405 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.13 प्रतिशत दर्ज की गई है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *