उत्तराखंड

उत्तराखंड में आज 319 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, अब तक 158 लोगों की हो चुकी है मौत

  • आज सबसे अधिक संख्या 109 हरिद्वार में
  • अब तक 8485 लोग ठीक हो गए
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। विगत दिनों की तरह आज भी काफी मामले सामने आए हैं। सोमवार को प्रदेश में 319 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद प्रदेश मेंं कोरोना मरीजों की संख्या 12493 भी हो गई है, जिनमें से अब तक 8485 लोग ठीक हो गए हैं। कोरोना संक्रमण से 158 लोगों की मौत भी हुई है। आज सबसे अधिक संख्या में हरिद्वार में 109, उत्तरकाशी में 77, रुद्रप्रयाग में 41, टिहरी में 32, नैनीताल में 23, उधमसिंहनगर में 38, कोरोना के नए मामले मिले है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *