देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को 10 नए कोरोना मरीज मिले, जबकि इस दौरान एक मरीज की मौत भी हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान 21 मरीज स्वस्थ भी हुए। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 173 हो गई है। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344345 हो गई है। इनमें से 330592 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7411 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत दर्ज की गई है। शनिवार को 13168 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शनिवार को नौ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून व हरिद्वार में दो-दो, नैनीताल में पांच और ऊधमसिंह नगर में एक संक्रमित मरीज मिला है। Post navigation मोदी ने 18 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर प्रदेश को सौगात दी उत्तराखंड में बह रही है विकास की गंगा: मोदी