उत्तराखंड

आध्यात्मिक यात्रा पर देवभूमि पहुंचीं प्रधानमंत्री मोदी की पत्नी

हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन अपने परिवार के सदस्यों और निजी सचिव ओमप्रकाश के साथ सोमवार को धर्मनगरी हरिद्वार पहुंची। पीएम मोदी के परिजनों के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। जशोदाबेन आध्यात्मिक यात्रा के तहत इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर हैं। हरिद्वार से पीएम मोदी की पत्नी ऋषिकेश स्थित श्री श्री रविशंकर के आश्रम आर्ट ऑफ लिविंग के लिए रवाना हुई। वहां उन्होंने योग ध्यान और हवन यज्ञ में भाग लिया। उसके बाद जशोदाबेन परमार्थ निकेतन गईं, जहां उन्होंने करीब 3 घंटे का समय बिताया। इस दौरान उन्होंने गंगा आरती में भी भाग लिया। स्वच्छ गंगा अभियान को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने गंगा आरती की। यात्रा में उनके साथ निजी सचिव ओमप्रकाश, भाई प्रवीण मोदी, अशोक मोदी, खेतान मोदी, रेणुका मोदी शामिल रहे। वहीं, प्रधानमंत्री की पत्नी जशोदाबेन की इस यात्रा को लेकर उत्तराखंड के राज्यमंत्री भगतराम कोठारी ने कहा कि उनकी इस यात्रा से ऋषिकेश को काफी फायदा मिलेगा, क्योंकि ऐसी शख्सियत के आने के बाद उस क्षेत्र का प्रचार होता है। जिससे बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में उनके आने के बाद बड़ी संख्या में यात्री और पर्यटक ऋषिकेश पहुंचेंगे। दूसरी ओर पीएम मोदी के परिजनों के दौरे को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखने को मिली।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *