देहरादून। अमेजन इंडिया ने किंडल डायरेक्ट पब्लिशिंग (केडीपी) पेन टु पब्लिश कॉन्टेस्ट के तीसरे संस्करण की घोषणा की है। यह प्रतियोगिता हिंदी, अंग्रेजी और तमिल में सभी विधाओं के लिए खुली है। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक लेखक अपनी मौलिक लिखित कहानी को जमा कर सकते हैं। उन्हें 15 सितंबर 2019 से 14 दिसंबर 2019 तक किंडल डायरेक्ट  पब्लिशिंग के माध्यम से शॉर्ट-फॉर्मेट (2,000 से 10,000 शब्द) या लॉन्गं फॉर्मेट (10,000 से अधिक शब्द) में अपनी प्रविष्टियां प्रकाशित करनी होंगी। इन प्रविष्टियों को उनकी रचनात्माकता, मौलिकता और लेखन की गुणवत्तां एवं ग्राहक फीडबैक के आधार पर जज किया जायेगा। जजिंग पैनल में हिंदी प्रविष्टियों के लिए दिव्यी प्रकाश दुबे, अंग्रेजी प्रविष्टियों के लिए दुर्जाय दत्ता  और सुधा नायर, और तमिल प्रविष्टियों के लिए पीए.राघवन और सी. सारावन कार्तिकेयन शामिल होंगे।
हर भाषा और फॉर्मेट के संयोजन के लिए, पांच फाइनलिस्ट को चुना जाएगा और हर श्रेणी से शीर्ष तीन विजेता चुने जाएंगे। लॉन्ग फॉर्मेट श्रेणी के लिए प्रत्येक भाषा में विजेता प्रविष्टियों को 5 लाख का नकद पुरस्कार, एक मर्चेंडाइजिंग डील, और मशहूर लेखकों द्वारा मेंटॉर किये जाने का मौका मिलेगा। पहले रनरअप्स को 1 लाख का नकद पुरस्कार मिलेगा। दूसरे रनरअप्स को 50 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। शॉर्ट-फॉर्म श्रेणी में विजेताओं को 50,000 का पुरस्कार दिया जायेगा जबकि पहले और दूसरे रनरअप को क्रमश 25 हजार और 10 हजार का नकद पुरस्कार मिलेगा। कॉन्टेस्ट के दूसरे संस्करण की विजेता नंदिनी कुमार ने कहा, “केडीपी पेन टु पब्लिश कॉन्टेस्ट हिंदी भाषी लेखकों के लिए एक उत्कृष्ट मंच है जहां वे अपने कंटेंट को प्रकाशित करा सकते हैं और स्व-प्रकाशन में भाषा की बाधा को तोड़ सकते हैं।” अमेजन में किंडल कंटेंट- इंडिया के डायरेक्टर अमोल गुरवारा ने कहा, “भारत में केडीपी पेन टु पब्लिश कॉन्टेस्ट का तीसरा संस्करण इस साल बड़ा और अधिक दिलचस्प् होने का वादा करता है। भारत कथाकारों की भूमि है और हमें लेखकों को विभिन्न भाषाओं में उनके कार्य को प्रदर्शित करने के लिए एक स्थान मुहैया कराकर खुशी हो रही है। हमें लगता है कि आज की घोषणा से उन लोगों को प्रेरणा मिलेगी जो कॉन्टेस्ट में भागीदारी करने से कतरा रहे थे।”

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed