देहरादून। उत्तराखंड में अपणि सरकार एवं उनके पोर्टल के माध्यम से 75 सेवाओं का लाभ जनता को घर बैठे मिलेगा। आई.आर.डी.टी. सभागार में “अपणि सरकार” एवं “उन्नति पोर्टल” का उद्घाटन मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने विभिन्न जनपदों से जिन लोगों ने अपने प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई, उनसे बात भी की और उनसे सुझाव भी लिए।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि वे इस पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे। उन्नति पोर्टल के माध्यम से शासन स्तर पर मुख्य सचिव एवं विभागीय सचिव तथा जिलास्तर पर जिलाधिकारियों तक डैशबोर्ड बनाया गया है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि अपणि सरकार, पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, सहित कुल 75 सेवाओं का लाभ घर बैठे उठा सकेगें। उन्होंने कहा कि सुशासन की दिशा में यह एक बड़ा प्रयास है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *