नई दिल्ली। म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया की अगली फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर के लिए प्लेबैक सिंगिंग कर रही रानू मंडल ने दूसरा गाना रिकॉर्ड किया है। इसके पहले, ‘तेरी मेरी कहानी’ गाने से वह रातों-रात मशहूर हो चुकी हैं। हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल का नया वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘ब्लॉकबस्टर गाने ‘तेरी मेरी कहानी’ के बाद अब रानू की खूबसूरत आवाज में फिल्म ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ का नया गाना ‘आदत’ किया है। ये इस गाने की छोटी सी छलक है। आलाप और वॉइस ओवर ही ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ की थीम है। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद।’ बता दें कि 26 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतींद्र चक्रवर्ती ने रानू मंडल का गाना गाते हुए वीडियो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट किया था, इसके बाद रानू की आवाज देश के कोने-कोने तक पहुंच गई थी। हिमेश द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर रिएक्शन्स देखें तो रानू की जबरदस्त फैन फॉलोविंग का अंदाजा हो जाएगा। हर कोई रानू की जादुई आवाज की तारीफ कर रहा है। पहले गाने को भी इसी तरह के रिएक्शन मिले थे। रानू मंडल को लेकर हर कोई सोशल मीडिया पर बात कर रहा है और उनके बारे में अधिक से अधिक जानने का इच्छुक है। Share on FacebookPost on XFollow usSave Post navigation संजू बाबा ने राजनीति में आने की खबरों को बताया अफवाह फिल्म निर्देशन में किस्मत आजमाना चाहती हैं सयानी