देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र में हिट एंड रन केस में फरार आरोपी को पुलिस ने दुर्घटना कारित करने वाले वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया। थाना राजपुर पर बीते रोज सूचना मिली थी अज्ञात वाहन द्वारा निकट मेक्स अस्पताल के किशन क्षेत्री निवासी ग्राम जैतनवाला को सुबह लगभग 6ः00 बजे टक्कर मारकर वाहन सहित फरार हो गया, जिन्हें उपचार के लिए दून अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 बाद में पंचायत नामा कार्यवाही निरीक्षण घटनास्थल करने पर घटना स्थल के आसपास कार के टूटे हुए प्लास्टिक के टुकडे बरामद हुए, जिसका मिलान वाहनों से किया गया तो टूटे हुए  टुकड़े स्विफ्रट डिजायर कार के पाए गए, जिसके बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखने पर घटना प्रातः 6ः22 बजे की होना पाया गया, दुर्घटनाग्रस्त स्विफ्रट डिजायर कार के संबंध में आस-पास सभी वर्कशॉप में जाकर मालूमात करने पर एक वाहन स्विफ्रट डिजायर कार न्यू पॉपुलर वर्कशॉप निकट क प ज कॉलेज पर खड़ी होना व रिपेयरिंग का कार्य किया जाना पाया गया। घटनास्थल पर मिले कार के टुकड़ों का मिलान वर्कशॉप पर खड़ी कार से किया गया तो उत्तफ टुकडे उसी कार का होना पाया गया।  काफी इंतजार करने पर रात के समय एक व्यत्ति उत्त वाहन को लेने आया, जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि वह उधम सिंह नगर से देहरादून शादी समारोह में आया था तथा प्रातः 6ः00 बजे लगभग वह अकेले वाहन कार स्विफ्रट डिजायर कार संख्या यूके 06एवी-2223 से मसूरी से देहरादून को जा रहा था, मैक्स अस्पताल से कुछ पहले उसे झपकी आने के कारण सड़क किनारे पैदल चल रहे व्यक्ति को गाड़ी से टक्कर लग गई तथा वह घबराकर वाहन सहित मौके से भाग गया। आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। आरोपी की पहचान प्रतीक शाही निवासी ग्राम भंग रोला, पोस्ट ऑफिस-बिगवाडा, थाना रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *