उत्तराखंड

सियासी उथल-पुथल जारी, इधर किशोर भाजपा और उधर धन सिंह नेगी कांग्रेस के हुए

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के चलते मची राजनीतिक उथल-पुथल के कारण कांग्रेस और भाजपा के नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जा रही है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्यक्ष ने जहां एक और भाजपा का दामन थाम लिया है। वहीं, टिहरी से बीजेपी विधायक धन सिंह नेगी ने आज गुरुवार को कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लिया है। सूत्रों की मानें तो टिकट कटने से नाराज धन सिंह नेगी ने कांग्रेस पूर्व सीएम हरीश रावत की मौजूदगी में ज्वाइन की है।

गुरुवार को देहरादून में चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजदूगी में किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हुए। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। टिहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने किशोर उपाध्याय को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वहीं राज्य में केवल डोईवाला सीट पर भाजपा को अपना प्रत्याशी घोषित करना है। टिहरी के वर्तमान भाजपा विधायक डॉ. धन सिंह नेगी ने भी गुरुवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। धन सिंह नेगी को कांग्रेस टिहरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर सकती है।

किशोर उपाध्याय को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा से उनकी नजदीकियों की खबरों के बीच पार्टी ने उन्हे सभी पदों से पिछले दिनों हटा दिया था।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *