लंदन (हि.स.)। अंतरिक्ष वौज्ञानिकों ने एक नया ग्रह खोजा है जहां पानी भाप के रूप में मौजूद है और मानव जीवन जाने के लिए अनुकूल तापमान भी है। इस वजह से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वहां जीव हो सकते हैं। यह जानकारी मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

वैज्ञानिकों ने इस ग्रह को के2 18 बी नाम दिया है। यह पृथ्वी से आकार में बड़ा है और इसकी गुरुत्वाकर्षण शक्ति भी पृथ्वी से ज्यादा है। यह पृथ्वी से 111 प्रकाश वर्षों की दूरी पर है। यह बहुत ज्यादा दूर है, इसलिए अभी यह पता लगाना मुश्किल है कि क्या वहा पहले से जीवन है।

लंदन के वैज्ञानिकों का मानना है कि यहां नाइट्रोजन और मीथेन सहित अन्य अणु भी मौजूद हो सकते हैं। लेकिन अब तक किए गए अनुसंधान में इसकी जानकारी नहीं मिली है। आगे के अध्ययन में यह पता लगाया जाएगा कि वहां पर बादल कितने हैं। साथ ही वैज्ञानिकों को यह उम्मीद है कि आने वाले समय में अत्याधुनिक टेलिस्कोप से इसका पता लगाया जा  सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *