लंदन।  ब्रिटेन में कथित कश्मीरी प्रवासियों ने जम्मू एवं कश्मीर में जारी प्रतिबंधों के खिलाफ बुधवार को लंदन में विरोध प्रदर्शन किया जिसे फ्रीडम मार्च  के नाम से प्रचारित किया। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मार्च शांतिपूर्ण था, लेकिन यहां भारतीय उच्चायोग के निकट पहुंचने पर यह उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने वहां पत्थर, अंडे, टमाटर और जूते भी फेंके।

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने वहां स्मॉग बम और बोतलें फेकीं और भारतीय उच्चायोग की खिड़कियां तोड़ने की कोशिश की।

भारतीय उच्चायोग ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें खिड़की का कांच चटका हुआ है। समाचार एजेंसी पीए के मुताबिक, इस मामले में दो लोगों को  गिरफ़्तार किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *