नई दिल्ली (हि.स.)। रूस का दौरा पूरा कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार सुबह स्वदेश लौट आए हैं। रूस के दो दिन के दौरे में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर वार्ता की और ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लिया। रूस से रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दौरे के परिणाम से रूस व भारत और निकट आएंगे। मोदी ने रूस दौरा समाप्त करने के बाद ट्वीट किया, ‘धन्यवाद रूस, यह दौरा सफल रहा। इस दौरे के परिणाम से भारत-रूस और निकट आएंगे। स्वागत एवं सत्कार के लिए राष्ट्रपति पुतिन, सरकार और लोगों का आभार।’ उल्लेखनीय है कि रूस दौरे के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच व्यापार एवं निवेश, परमाणु ऊर्जा, रक्षा, आंतरिक एवं समुद्री सम्पर्क मार्ग में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों के बीच इन विषयों के संबंधित कुल 15 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। हिन्दुस्थान समाचार Share on FacebookPost on XFollow usSave Post navigation रूस : प्रधानमंत्री मोदी ने कई वैश्विक नेताओं से की मुलाकात इसरो का विक्रम लैंडर से संपर्क टूटा, पीएम मोदी ने बढ़ाया वैज्ञानिकों का हौसला