रुद्रप्रयाग। जनपद के गवनी गांव के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य तीन लोगों को कोई चोट नहीं आई। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति की घटना में मौत हुई, उसने वाहन के भीतर फंसे लोगों को बाहर निकालने का भी कार्य किया गया और अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सायं के समय क्यूंजा से उछोली की ओर जा रहा मैक्स वाहन संख्या यूके 07 टीए 7834 गबनीगांव में विशाल लाॅज के समीप सड़क में पलट गया। यह वाहन तेल भराने अगस्त्युनि आ रहा था। इस दौरान वाहन सड़क में पलट गया, जिसमें सवार सुरेन्द्र लाल पुत्र मुर्खिया लाल वर्ष 55 साल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गुड्डू लाल पुत्र कुन्दन लाल उम्र 45 की स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि में मौत हुई। इसे अलावा बलिराम पुत्र उमेद लाल उम्र्र 30 और धीरज लाल पुत्र कंुदी लाल उम्र 32 गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। वाहन में सात लोग सवार थे, जिनमें तीन अन्य जगदीश लाल, गौरी लाल व उमेद लाल सही सलामत हैं। इन्हें कम चोटे आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी के ब्रेक फेल होने से यह घटना घटित हुई है। गुड्डू लाल ने सबसे पहले वाहन से बाहर आकर अन्य दूसरों को भी बाहर निकालने का काम किया और अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *