देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांगे्रस  कार्यकर्ताओं ने बाबा रामदेव द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दिये गये बयान की कड़ी आलोचना करते हुए बाबा रामदेव का पुतला दहन किया। इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने कहा कि बाबा रामदेव केन्द्र और राज्य सरकार के इशारे एवं अखबारों में सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं, जिसे कांगे्रस कार्यकर्ता बर्दाश्त नही करेंगे। उन्होंने कहा बाबा रामदेव आज देश के चुनिंदा व्यापारियोें में शामिल हैं वे बतायें कि इतने कम समय में ही हजारों करोड़ रूपया कहाॅ से कमाया हैं पहले उसका हिसाब दें।
प्रीतम सिंह ने कहा  कि बाबा को यदि राजनीति और राजनैतिक व्यक्तियों में इतनी ही रूचि है तो उन्हें खुलकर मैदान में आना चाहिए, एक सन्त के भेष में  भाजपा के प्रवक्ता की भाशा शोभा नहीं देती। बाबा रामदेव को अपनी इस ओछी स्तरहीन टिपप्णी के लिए सार्वजनिक तौर पर सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी से माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी,  संजय भट्ट जिलाध्यक्ष संजय किशोर, प्रदीप जोशी, कमलेश रमन, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, नीनू सहगल, राजेश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता शोभा राम, अभिषेक सिंह, हेमा पुरोहित, नागेश रतूड़ी, विपुल नौटियाल, विनीत त्यागी, सुनित राठौर, आनन्द त्यागी, अर्जुन सोनकर, परिणीता बडौनी, शान्ति रावत, सूरज सिंह नेगी, मोहन काला, सुधीर सुनहेरा, चन्द्रकला, बाला शर्मा, देवीका रानी, सन्तोष सैनी, अनुराधा तिवाड़ी, प्रकाश नेगी, लेखराज अग्रवाल, विकास थापा अनिल बस्तनेत, राजेश चमोली, भरत शर्मा, अधीर चमोली, सीता राम नौटियाल, महेश जोशी, शिव मोहन मिश्रा, अशोक शर्मा, पुरन्जय राजभर, सूरज प्रहरी, उमेश कुमार, बी0डी0सैनी, विरेन्द्र बिष्ट, अरूण शर्मा, प्रदीप डोभाल,विनोद कुमार, रजत अग्रवाल, दिनेश कौशल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महानगर कांग्रेस कमेटी ने बाबा रामदेव का पुतला फूंक किया प्रदर्शन

हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के तत्वाधान में वरिष्ठ व्यापारी व उद्योगपति बाबा रामदेव का पुतला चंद्राचार्य चैक पर दहन कर प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री डा.संजय पालीवाल ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में बाबा रामदेव द्वारा जो अशोभनीय भाषा, अपशब्द कहे गए हैं,उससे बाबा की खुद की छवि खराब हुई है। यह भी जाहिर हो गया कि बाबा भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं।बाबा का व्यापार भी धीरे-धीरे घटता जा रहा है इसलिए बाबा रामदेव मानसिक रूप से बीमार हैं।
महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड में बाबा रामदेव को योग का आश्रम खोलने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री स्व.एन.डी. तिवारी ने 200 बीघा जमीन मात्र घ्1 प्रति बीघा प्रतिवर्ष के हिसाब से लीज पर दी थी। जिसको भाजपा सरकार ने आने पर निरस्त कर दिया था परंतु पुनःतिवारी  के अनुरोध पर पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी ने वह जमीन जारी की थी। कांग्रेस का एहसान बाबा रामदेव को जिंदगी भर नहीं भूलना चाहिए।बाबा रामदेव जब तक सार्वजनिक रूप से सोनिया गांधी व राहुल गांधी से माफी नहीं मांगेंगे, जब तक यह उनके खिलाफ प्रदर्शन जारी रहेगा।
कार्यक्रम में ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, जेपी पांडे,अशोक शर्मा, यशवंत सैनी,रफीखान बीना कपूर,शुभम अग्रवाल,अनिल भास्कर,रवि कश्यप,उदयवीर सिंह,शैलेंद्र सिंह,अंजू द्विवेदी, राजेंद्र बालियान,गुलबीर सिंह,शाहनवाज कुरेशी, धर्मपाल ठेकेदार,जगत सिंह रावत,श्याम सिंह,बी एस तेजियान,विभास मिश्रा,अरूण चैहान,दिनेश वालिया, नीलम शर्मा,रामकिशन कोरी, सहाबुद्दीन,तहसीन अंसारी, रवि बहादुर,प्रीत कमल,जेपी.शर्मा, अरविंद चंचल,नवेजअंसारी, सद्दीक गाड़ा, कैलाश प्रधान, विकास सिंह,वेदपाल  तेजियान,नीतू बिष्ट,सुनील सिंह,जितेंद्र सिंह,सुमित भाटिया,दीपक टंडन,विशाल राठौर,नरेश सेलवाल,रश्मि गुप्ता,सुषमा सहगल,सुमन अग्रवाल,विपिन पैवल,राजेंद्र बालियान,अंबिका पांडे, संदीप गौर,वीरेंद्र भारद्वाज,गोपाल जोशी, त्रिपाल शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा,बलराज दाबडे़, हरद्वारी लाल,तेजपाल आदि सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राज्य निर्वाचन आयुक्त से मिला
देहरादून। प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमण्डल ने नामांकन पत्रों की जांच के सम्बन्ध में राज्य निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात कर उन्हंे ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन देने वालों में प्रदेश कांग्रेस प्रीतम सिंह के अलावा पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, नीनू सहगल, संजय डोभाल, प्रदेश सचिव गिरीश पुनेड़ा, राजेश चमोली, राजेश पाण्डे, शोभाराम, महेश जोशी, सूरत सिंह नेगी, राजेन्द्र सिंह चैहान, कुल्दीप चैधरी आदि कांग्रेसजन शामिल रहे।