देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी सड़क पर उतर आए हैं। पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने रविवार को परेड ग्राउंड से सीएम आवास कूच किया।

कर्मचारियों ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार अपने वायदे से मुकर रही है। सीएम आवास कूच कर रहे शिक्षक एवं कर्मचारियों को पुलिस ने हाथीबड़कला पर रोक लिया। इस दौरान पुलिस के साथ कर्मचारियों ने तीखी नोकझोंक हुई।

अध्यक्ष अनिल बडोनी, महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि 2005 के बाद नियुक्त हुए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए। सीएम आवास कूच करते हुए कर्मचारी ढोल दमाऊं के साथ पारम्परिक वाद्य यंत्रों के साथ पहुंचे।

प्रांतीय अध्यक्ष अनिल बडोनी ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रत्येक जनपद से एक एक हजार कार्मिक और अधिकारी शामिल हुए हैं। मोर्चा के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि मोर्चा सरकार से लगातार पुरानी पेंशन बहाली की मांग करता आ रहा है, लेकिन अब तक सरकार ने इस पर कार्यवाही नहीं की, इस कारण मोर्चा सरकार को चेतान के लिए रैली निकाल रहा है
महिला कर्मचारी भी बड़ी संख्या में रैली में शामिल हुई हैं। प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. डीसी पसबोला ने कहा कि यह देहरादून में अभी तक कि कर्मचारियों की सबसे बड़ी रैली होगी । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शनिवार को प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, प्रांतीय संयोजक मिलिंद बिष्ट, कानूनी सलाहकार अजय चमोला, प्रांतीय मीडिया प्रभारी लक्ष्मण सिंह रावत, रज्जन कफलटिया कार्मिकों से सम्पर्क करने में जुटे रहे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *