उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने अपने राजनीतिक गुरु बीसी खंडूरी से लिया आशीर्वाद

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गुरुवार को महाशिवरात्रि के पर्व के अवसर पर अपने राजनीतिक गुरु एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का आशीर्वाद लेने उनके देहरादून स्थित निवास पर पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री खंडूरी मेरे पिता तुल्य हैं और मैंने श्री खंडूरी से बहुत कुछ सीखा है। आज उन्हीं सीखो की वजह से में मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचा हूँँ।

इस दौरान मुख्यमंत्री भावुक नजर आए और उन्होंने जनरल खंडूरी का आशीर्वाद लिया।

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत योग्य व्यक्ति हैं और बचपन से ही संगठन के कार्यों में लगे हुए हैं। 

 इस अवसर पर भाजपा के  प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार, विधायक खजान दास, विधायक रितु खंडूरी, भाजपा नेता विशाल गुप्ता, धीरज भण्डारी सहित कई भाजपा नेता उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *