देहरादून। देहरादून से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट को जोड़ने वाले सड़क मार्ग पर भोपालपानी में आठ करोड़ की लागत से बनाए गए पुल हिस्सा टूट गया, जिसके चलते वाहनों की आवाजाही रोक दी गयी है। देहरादून-थानो संपर्क मार्ग पर भोपालपानी पुल गुरुवार को टूट जाने के कारण पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और आवाजाही बंद कराई। थाना रोड पर बना भोपालपानी पुल पहले से क्षतिग्रस्त था। कोई जन हानि की सूचना नहीं है।
बता दें कि इससे पूर्व देहरादून-थानो संपर्क मार्ग पर भोपालपानी पुल धंसाव को लेकर उठे विवाद के बीच मुख्य अभियंता (राष्ट्रीय राजमार्ग) ने जांच पूरी करने के साथ ही रिपोर्ट प्रमुख अभियंता को सौंप दी थी। मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया था कि फिलहाल पुल किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। तकनीकी विशेषज्ञों की जांच में पुल की दीवारें पूरी तरह सुरक्षित पाई गई हैं। प्रमोद कुमार का यह भी कहना था कि जल्द ही धंसाव वाले इलाके की मरम्मत कर पुल पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा।
मुख्य अभियंता का कहना था कि पुल की दीवारों को तोड़ने के साथ ही नए सिरे से बनाने या किसी भी प्रकार के अतिरिक्त निर्माण की कोई जरूरत नहीं है। जिस तरीके से रेत-बजरी से लदे भारी-भरकम ट्रक रात दिन पुल से गुजर रहे हैं, उन परिस्थितियों में इस तरह का धंसाव हो जाना सामान्य प्रक्रिया है। खामियों को जल्द दूर कर दिया जाएगा। 2018 में जॉलीग्रांट एयरपोर्ट को जोड़ने वाले मोटर मार्ग पर भोपालपानी में आठ करोड़ की लागत से बनाए गए पुल में उद्घाटन से पहले ही दरारें आ गईं थी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed