उत्तराखंड

पोस्टल बैलट को लेकर हुए वायरल वीडियो के बाद बवाल, मुकदमा दर्ज

पिथौरागढ़/देहरादून। विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को हुए मतदान के बाद पोस्टल बैलेट के जरिये अभी भी मतदान का क्रम जारी है। ऐसे में पोस्टल बैलेट में धांधली का आशंका जताई जा रही  है। पोस्टल बैलट को लेकर हुए वायरल वीडियो के बाद बवाल मच गया जिसके बाद मामले में कुमाऊं के सीमांत जिला पिथौरागढ़ की डीडीहाट विधानसभा में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला गंभीर होने के चलते पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
राज्य में मतदान खत्म होने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल निर्वाचन कार्यालय में एबसेंटी मतदाताओं और डाक मतपत्रों को लेकर अपनी शिकायत दर्ज करा चुका है। इसके बाद मंगलवार को पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है। जिसमें किसी सैन्य कैंप में एक आदमी कई पोस्टल बैलेट पर हस्ताक्षर करते और एक पार्टी विशेष के प्रत्याशी के नाम के आगे टिक करता दिखाई दे रहा है।

पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि बैलट पेपर में फर्जी मतदान का यह प्रकरण अत्यंत गंभीर है। पुलिस ने इस मामले में डीडीहाट थाने में मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा भी कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि बीते दिन पोस्टल बैलेट में मतदान में धांधली का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था जिसमें सेना की वर्दी पहले एक व्यक्ति गलत तरीके से एक ही उम्मीदवार को बार-बार वोट डाले रहा था।

चुनाव आयोग के एक्शन के बाद यह वीडियो डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा होना पाया गया जिसके बाद पिथौरागढ़ कांग्रेस ने प्रशासन से इस मामले की शिकायत की थी। मामले में तत्परता दिखाते हुए जिला प्रशासन ने कार्यवाही शुरू कर दी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email
THREADS