पिथौरागढ। पिथौरागढ़ जनपद के सरयू नदी में 5 नाबालिगों की डूबने से मृत्यु हो गई। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार सेरा घाट के बडोली क्षेत्र में सरयू नदी में आठ बच्चे नदी में नहाने गए थे, जिनमें से 5 बच्चे डूब डूब गए तथा तीन बच्चे किसी तरह सुरक्षित बच निकले।
बुधवार को तेज गर्मी में नदी में नहाने गए आठ बच्चे नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान नदी के तेज प्रवाह की चपेट में आने से पांच बच्चों की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। सभी बच्चों के शव नदी से निकाल लिए गए हैं। सेराघाट सेरा ऊर्फ बडौली कटौच के पास सरयू नदी मे नहाते समय हादसा हुआ था। बच्चाें के नदी में डूबने की आवाज सुनकर ग्रामीण बच्चों को बचाने के लिए दौड़े। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक पांच बच्चों की नदी में डूबने की वजह से मौत हो गई थीं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीमों ने तीन बच्चों काे नदी से सुरक्षित बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार मरनेवाले बच्चे की पहचान रवीन्द्र कुमार पुत्र गोकुल राम (15 वर्ष) ग्राम धौलाईजर कूना, साहिल कुमार पुत्र पूरन राम (16 वर्ष) एवं पीयूष कुमार पुत्र कृष्ण राम (15वर्ष) के रूप में हुई।
नदी में डूबे पांचों किशोरों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेराघाट पहुंचाया गया है। पांचों किशोर एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गणाई गंगोली के कूणां व सिमली गांव से सेराघाट गए थे। विवाह समारोह में उनके परिजनों को वर व वधू दोनों पक्षों से निमंत्रण था। पांचों किशोर दो दिन पहले सेराघााट चले गए थे जहां महिला संगीत आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। आज बारात गणाई गंगोली पहुंचनी थी। इससे पहले पांचों दोस्तों ने नदी में नहाने की योजना बनाई लेकिन वे नदी की गहराई को भांप नहीं सके और उसमें डूब गए।