कला क्षेत्र की संस्था संस्कार भारती के थे संस्थापक
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व संस्कार भारती के संरक्षक पद्मश्री बाबा योगेंद्र 98 वर्ष की आयु में शनिवार प्रातः लगभग 08 बजे लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। बाबा योगेंद्र ज़ी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ्य थे तथा उनका लखनऊ स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा था।
बाबा योगेंद्र कला के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था संस्कार भारती संस्था के संस्थापक थे। संस्कार भारती आज कला के क्षेत्र में अग्रणी संस्था है जिसका श्रेय बाबा योगेंद्र को ही जाता है। बाब योगेन्द्र विगत कई वर्षों तक राष्ट्रीय संगठन मंत्री रहे। वे संघ के प्रचारक थे। वर्ष 1981 में जब संस्कार भारती संगठन बना, तो बाबा योगेंद्र को कार्य सौंपा गया।
बाबा योगेंद्र का जन्म 7 जनवरी, 1924 को उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में हुआ था। बचपन में गांव में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में जाने लगे। इसके बाद गोरखपुर में पढ़ाई के दौरान उनका संपर्क संघ के प्रचारक नानाजी देशमुख से हुआ. संघ का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वह प्रचारक निकले। बाबा जोगेंद्र गोरखपुर, प्रयाग, बरेली, बदायूं और सीतापुर में प्रचारक रहे। कला साधकों के मन में उन्होंने राष्ट्र भाव का जागरण किया। बाबा योगेन्द्र के निधन से कला क्षेत्र में अपूरणीय क्षति पहंुची है।