देहरादून। सचिवालय में सम्पन्न हुई धामी मंत्रिमण्डल की बैठक में मंगलवार को महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। बैठक में 20 प्रस्तावों पर विचार किया गया। मंत्रिमण्डल में लिये गये निर्णयों को जानकारी देते हुए सचिव शैलेश बगोली ने बताया कि सचिवालय प्रशासन में 90 प्रतिशत पद सीधी भर्ती से भरे जाने का निर्णय लिया गया। वहीं प्रदेश में अब पैरोल की अनुमति डीएम से ही मिल सकेगी, इसकी अनुमति पहले कमिश्नर के स्तर से ही मिलती थी। इसकी नियमावली में संशोधन कर अधिकतम 12 माह की पैरोल की व्यवस्था की जाएगी। पीडब्ल्यूडी के ढांचे के पुनर्गठन के साथ ही सिडकुल की 5 सड़कों को पीडब्ल्यूडी को स्थानांतरित करने का निर्णय हुआ। वहीं, उत्तराखंड में पार्किंग पॉलिसी पर भी कैबिनेट की मुहर लग गई। बैठक में हिमाचल की भांति उत्तराखंड की नई हाइड्रो पावर पॉलिसी पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी। हाइड्रो पॉलिसी के तहत तय किया गया कि जब प्रोजेक्ट की कमीशनिंग हो जाएगी, तब से प्रोजेक्ट की शुरुआत मानी जाएगी। सचिव शैलेश बगोली ने कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी।
मंत्रिमण्डल की बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णयः-
1- राज्य पार्किंग नियमावली प्रख्यापित की गई। कैबिनेट ने इस पॉलिसी पर मुहर लगा दी है।
2- रेलवे की जमीनों में मास्टर प्लान की बाध्यता नहीं रहेगी।
3- यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का नाम कोर यूनिवर्सिटी रखने पर मुहर लगी।
4- लखवाड़ परियोजना में विभाग ने 4 बार टेंडर निकले थे। एक ही टेंडर आया, उसे खोलने की अनुमति दी गई। तय हुआ कि नेगोशिएशन समिति बनेगी।
5- प्रदेश में 91 आईटीआई में 10 हजार युवा ट्रेनिंग ले रहे हैं। इनमें से 20 संस्थानों को कर्नाटक मॉडल पर उच्चीकृत किया जाएगा।
6- परिवहन- सिटी बस में मोटरयान कर में शत प्रतिशत छूट दी जाएगी।
7- पहाड़ में बसों को परमिट टैक्स में राहत 50 से बढ़ाकर 75ः की गई।
8- परिवहन विभाग की प्रवर्तन कर्मचारी सेवा नियमावली में संशोधन होगा। शत प्रतिशत प्रवर्तन सिपाही के पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे।
9- देहरादून के महासू देवता और अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम का भी बनेगा मास्टर प्लान।
10- सरकारी और एडेड कॉलेजों में 12वीं तक के छात्रों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें दी जाएंगी।
11- दिव्यांगजनों को स्टाम्प ड्यूटी में 25ःकी छूट दी जाएगी।
Tagged:Cabinet meetingDevelopment Roadmap Will Be DiscussedDhami govthydro power policyUttarakhandUttarakhand State Cabinet Meeting