सदी के महानायक और बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्टवीट में लिखा है, “लिजेंड अमिताभ बच्चन, जिन्होंने अब तक दो पीढ़ियों का मनोरंजन किया और साथ ही उनके लिए प्रेरणास्रोत भी हैं, को सर्वसम्मति के साथ दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।  देश के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय समुदाय भी इस ऐलान से बेहद उत्साहित है। मेरी हार्दिक शुभकामनाएं उनके साथ हैं।”
बता दें कि दादा साहेब फाल्के पुरस्कार सिनेमा जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार है।  ये सम्मान भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है, जो किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार की शुरुआत दादा साहब फाल्के के जन्म शताब्दी-वर्ष 1969 से हुई थी।  उस साल राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार के लिए आयोजित 17वें समारोह में पहली बार यह सम्मान अभिनेत्री देविका रानी को दिया गया था। तब से लेकर आज तक ये सम्मान ‘राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार’ के लिए आयोजित समारोह के दौरान प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार में 10 लाख रुपये और स्वर्ण कमल दिये जाते हैं। इससे पहले 2017 में स्वर्गीय विनोद खन्ना को ये पुरस्कार प्रदान किया गया था।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed