उत्तराखंड

त्रिवेंद्र सरकार के 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिष्ठान वितरण

देहरादून। प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार के 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर आज प्रदेश कार्यालय में मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई गई। विश्वव्यापी कोरोना वायरस के मद्देनजर प्रदेश भाजपा द्वारा सार्वजनिक कार्यक्रमों व गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। लिहाजा, भाजपा कार्यालय में यह कार्यक्रम प्रतीकात्मक और बेहद सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार का तीन वर्ष का कार्यकाल उपलब्धि पूर्ण रहा है। राज्य और केंद्र की डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में विकास के पहिए को गति देने के साथ-साथ अपने विजन डॉक्यूमेंट के 70% से अधिक वादों को पूरा करने में भी सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि इन तीन वर्षों में राज्य के विकास की ना सिर्फ दिशा तय हुई है, बल्कि काम भी दिखने लगा है। राष्ट्रीय फलक पर उत्तराखण्ड अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहा है।

इस मौके पर नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद के अध्यक्ष विश्वास डाबर द्वारा कार्यकर्ताओं को मास्क भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र भसीन, प्रदेश मंत्री मधु भट्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय, प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर, विपिन कैंथोला, विनोद सुयाल, प्रदेश कार्यालय सचिव कोस्तुभा नंद जोशी, सुभाष बर्थवाल, सोशल मीडिया सह संयोजक शेखर वर्मा, पारितोष बंगवाल, राजीव तलवार, जयंती प्रसाद कुर्मांचली, इंदुबाला सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *