देहरादून। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला की राजनीति विज्ञान की प्रोफेसर डॉ. अंजली वर्मा को समाज को मनवीर कौर चेरिटेबल ट्रस्ट अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है। डॉ. वर्मा को यह सम्मान समाज में विविध क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है।
ज्ञात हो कि डॉ. वर्मा महिलाओं और युवाओ के बीच कार्य करने के साथ-साथ पर्यावरण से सम्बन्धित मुद्दों पर भी मुखर रहतीं हैं। डा. वर्मा विगत लगभग 45 वर्ष से सामाजिक सरोकारों से जुड़ीं हुए है तथा कई सामाजिक संगठनों में पदाधिकारी भी हैं। साथ ही लेखन से भी जुड़ी हुई है। इनको राष्ट्रीय पुरस्कारों के साथ साथ उत्तराखंड रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed