-सरकारी तन्त्र डेंगू से निपटने में पूर्णतया विफलः गौरव कुमार
देहरादून। राज्य सरकार प्रदेश की राजधानी में डेंगू से निपटने में पूरी तरह से नाकाम हो रही है। यह बात शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार ने कही, गौरव कुमार ने बताया कि दिन-प्रतिदिन डेंगू से पीड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है और मरने वालों का आंकडा भी बढ़ता जा रहा है ंजोकि काफी चिन्ताजनक का विषय  है। इससे यह साबित होता है कि सरकार डेंगू से निपटने में पूर्वातय विफल हो रही है।
शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार ने बताया कि प्रदेश की राजधानी में डेंगू और वायरल बुखार दिनों-दिन शहरों के अनेक गली मौहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों फैलता जा रहा है इसे देखते हुये शिवसेना ने शहर के विभिन्न जगह में अपने स्तर से जागरूकता अभियन चलाया। इस अभियन की शुरूवात शिवसेना प्रदेश कार्यालय गोविन्द गढ़ से की गयी। इसके अलावा गौरव कुमार कहा कि अभी तक सारे सरकारी तंत्र फैल होते जा रहे है। जिससे देखते हुये शिवसैनिकों ने इन्द्रेश गुप्ता के नेतृत्व में शहर के जैतुनवाला, बीरपुर, गढ़ी कैट, डाकरा, टपकेश्वर कॉलोनी आदि क्षेत्रों में फॉगिंग अभियान चलाया है। गौरव कुमान ने शहरवासियों से अपील की है कि अपने स्तर से भी जन-जागरूकता अभियन चलाये तथा अपने घर के आस-पास पानी व गंदगी को अधिक जमा ना होने दें तथा समय-समय पर साफ-सफाई करते रहें। इस अभियान में शिवसेना के अमित कण्डवाल, सतेन्द्र यादव, मनजीत भट्ट, विकास राजपूत, अमन आहूजा, अभिषेक साहनी, वासु परविंदर आदि ने भी भाग लिया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed