न्यूयॉर्क (हि.स.)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की बात दोहराई है। हालांकि भारत ने हमेशा इस पर कड़ा विरोध जताया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता की पेशकश की है। ट्रंप ने कहा, ‘मैं सोचता हूं कि जहां तक पाकिस्तान की चिंता की बात है तो भारत बात कर रहा है। मैं निश्चित रूप से मदद करना चाहता हूं। लेकिन अगर दोनों देश ऐसा चाहें तो। हालांकि उनके विचार बिल्कुल अलग हैं। जिसे लेकर मैं चिंतित हूं।’ उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने इससे पहले भी कई मौकों पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की बात कही है। हालांकि हर बार भारत की तरह से सीधे तौर पर तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप की जरूरत को नकारा गया है। Share on FacebookPost on XFollow usSave Post navigation पीओके में भूकंप से पांच की मौत और 50 से अधिक घायल ट्रंप ने इमरान के सामने पाकिस्तानी पत्रकारों को लगाई फटकार