टिहरी। आगराखाल-कुसरेला मार्ग पर मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। सलडोगी के पास एक अल्टो कार खाई में गिर गई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 11.30 बजे की है। कार में तीन लोग ही सवार थे। तीनों लोग आगराखाल से कखील गांव जा रहे थे। तभी सलडोगी के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ढालवाला की टीम घटनास्थल पहुंची। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने कार में सवार तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। तीनों मृतक टिहरी जिले के रहने वाले थे।

मृतकों का विवरण
1- दीवान सिंह पुत्र सुन्दर सिंह(52) निवासी ग्राम फकोट।
2- सतीश सिंह पुत्र जगत सिंह(37) निवासी ग्राम कसमोली।
3- कुँवर सिंह पुत्र शेर सिंह( 57) निवासी ग्राम आगराखाल।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *