चंपावत। नेपाल सीमा से सटे उत्तराखंड के चंपावत जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते सख्ती शुरू हो गई है। जिलाधिकारी नरेंद्र भंडारी ने सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।
भंडारी के मुताबिक, चंपावत में सार्वजनिक जगहों पर अब हर व्यक्ति के लिए मास्क पहनना और सामाजिक दूरी का पालन करना करना जरूरी होगा। उन्होंने बताया कि सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश दिया गया है कि वे जिले के बाहर की यात्रा से लौटने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए कोरोना जांच की नेगेटिव रिपोर्ट पेश करना अनिवार्य करें।
चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्रजीत पांडेय ने बताया कि चंपावत में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। 25 जुलाई को अकेले बाराकोट में सात नए मामले सामने आए थे। जिले में 16 संक्रमितों को उनके घरों में पृथक रखा गया है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *