उत्तराखंड

ओएनजीसी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी में कोरोना की पुष्टि

देहरादून। ओएनजीसी अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद उन्हें राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। कोरोना के स्टेट कोआर्डिनेटर एवं दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉक्टर एनएस खत्री ने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी को कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार, ओएनजीसी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी जीएमएस रोड स्थित कॉलोनी में रहते हैं। कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर 59 वर्षीय चिकित्सा अधिकारी ने डॉक्टरों से चेकअप कराया था। कोरोना का संदेह होने पर 12 तारीख को उन्होंने निजी अधिकृत लैब से कोरोना सैंपल की जांच कराई। जांच में कोरोना की पुष्टि होने के बाद अस्पताल में भी हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, अस्पताल या अन्य जगह उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि वह इस अवधि में किन-किन लोगों से मिले हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *