उत्तराखंड

उत्तराखण्ड में शीतलहर का प्रकोप

देहरादून/हरिद्वार। प्रदेश चल रही शीतलहर के कारण ठण्ड बढ़ गयी है। प्रदेश के मैदानी जिलों में शीतलहर का प्रकोप ज्यादा दिखाई दे रहा है। मैदानी क्षेत्र ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में शीतलहर के तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में पाला ने लोगों की परेशानी बढ़ा बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार हरिद्वार में 37 साल में पहली बार -6 डिग्री तापमान पहुंचा है। हरिद्वार के बहादराबाद में 1985 में मौसम विभाग का सेंटर स्थापित होने के बाद पहली बार बुधवार को न्यूनतम तापमान -6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं, अधिकतम तापमान भी 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इतना कम तापमान देख एक बार को तो मौसम विभाग के अधिकारी भी हैरान रह गए। उन्होंने फिर तापमान की दोबारा जांच की।
मौसम विभाग के शोध पर्वप्रेयक नरेंद्र रावत के मुताबिक 37 साल में पहली बार न्यूनतम और अधिकतम पारे में इतनी गिरावट दर्ज हुई है। 1988 में न्यूनतम तापमान -3 रिकॉर्ड हुआ था। 2018 में न्यूनतम तापमान -1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। अधिकतम तापमान भी 37 सालों में इतने नीचे कभी नहीं आया।
बता दें कि मौसम विभाग ने ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में अगले 48 घंटे के लिए शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिलों में जबरदस्त ठंड पड़ने के साथ ही कोहरा छाया रहेगा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *