uksb logos
देहरादून। धामी सरकार ने उत्तराखंड में नौकरशाहों के दायित्वों में फेरबदल किया है। शासनादेश के अनुसार आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है।
शासन ने आईएएस और पीसीएस के आदेश जारी कर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए है। अरविंद सिंह क़ो आयुक्त परिवहन बनाया गया है। वहीं रंजीत कुमार सिन्हा से सचिव नियोजन का प्रभार वापस लिया गया है। आशीष कुमार श्रीवास्तव से भी अपर सचिव नियोजन का प्रभाव वापस लिया गया है।
वहीं रणवीर सिंह चौहान को महानिदेशक आयुक्त उद्योग उत्तराखंड मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तराखंड खादी ग्रामोद्योग बोर्ड से हटाया गया है और अपर सचिव कृषि व कृषक कल्याण बनाया गया।
विजय कुमार जोगदंडे को अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी और विज्ञान प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी दी गई। वरुण चौधरी को मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ बनाया गया ।
वहीं वैभव गुप्ता को नगर आयुक्त नगर निगम कोटद्वार बनाया गया। किशन सिंह नेगी को विशेष भूमि आज्ञा पति अधिकारी देहरादून बनाया गया। सोहन सिंह सैनी को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी बनाया गया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed