उत्तराखंड

उत्तराखंड में कोरोना के 334 नए मामले, दो की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है विगत 24 घंटे के दौरान प्रदेश में 334 नए कोरोना के मरीज मिले। जबकि 257 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, दो मरीजों की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 1359 गई है। सबसे अधिक मामले देहरादून में सामने आए।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को 1940 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 178, हरिद्वार में 17, नैनीताल में 70, अल्मोड़ा में 13, पौड़ी में 14, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में तीन-तीन, चमोली में चार, रुद्रप्रयाग में दो, टिहरी में 16, ऊधमसिंह नगर में 13, उत्तरकाशी में एक, संक्रमित मरीज मिला है। प्रदेश की रिकवरी दर 94.73 प्रतिशत और संक्रमण दर 14.69 प्रतिशत दर्ज की गई।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *