देहरादून। प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या में  वृद्धि हो रही है। आज प्रदेश में 288 नए कोरोना मरीज मिले हैं। विगत 24 घंटे के दौरान 225 मरीज ठीक हुए हैं। इस बीच एक मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में  1553 कोरोना मरीजों का उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को 1464 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश की रिकवरी दर 94.55 प्रतिशत और संक्रमण दर 16.44 प्रतिशत दर्ज की गई। देहरादून में गत दिवस की तरह आज भी कोरोना के सबसे अधिक मरीज मिले।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार देहरादून जिले में 146, हरिद्वार में 24, नैनीताल में 45, टिहरी और अल्मोड़ा में 10-10, पौड़ी में 11, रुद्रप्रयाग में 16, ऊधमसिंह नगर में 19, बागेश्वर में एक, पिथौरागढ़ और चमोली में तीन-तीन संक्रमित मरीज मिले हैं। 

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *