देहरादून। उत्तराखंड में ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है। विमान से देहरादून आए तीन लोगों में ओमिक्रॉन वेरिएंट की पुष्टि हुई है।ओमिक्रॉन संक्रमितों के संपर्क में आने वाले बुजुर्ग दंपत्ति के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की  टीमों ने तीन ऐसे लोगों को चिन्हित किया है, जो अमेरिका से उन विमान से देहरादून, विकासनगर और ऋषिकेश पहुंचे है जिसमें कई ओमिक्रॉन संक्रमित यात्रियों ने सफर किया। फिलहाल ऐसे युवकों को चिन्हित करने के साथ ही उनके सैंपल लिए गए हैं जिन्हें जीनोम सीक्वेंसिगं के लिए भेजा गया है।

सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती  ने बताया कि तीनों यात्रियों में शामिल वसंत विहार निवासी युवक की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि ऐसे ही विकासनगर निवासी एक युवक को चिन्हित किया गया है जो अमेरिका से आया है। उसका भी सैंपल लिया गया है। इसके साथ ही ऋषिकेश निवासी एक व्यक्ति को चिन्हित किया गया है जो अमेरिका से उसी फ्लाइट से आया है जिसमें कई यात्री जांच में कोरोना संक्र्तमित पाए गए हैं। उसका भी सैंपल लेकर जांच पड़ताल के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *