देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ के अंतर्गत विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। सीधी भर्ती के कुल 76 रिक्त पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए 15 दिसंबर से 28 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन के लिए अवधि निर्धारित की गयी है। इसके लिए लिखित परीक्षा का अनुमानित समय जून 2022 है। वहीं प्रदेश सरकार द्वारा आवेदन शुल्क नहीं लिए जाने का आदेश इस भर्ती के लिए भी मान्य होगा, यानि इन पदों के लिए आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। यह भर्ती परीक्षा मुख्य रूप से तकनीकी योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए है। इन कुल 76 रिक्त पदों में से जल विद्युत निगम (यूजेवीएनएल) में अवर अभियंता प्रशिक्षु के 25 पद, पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन उत्तराखंड (पिटकुल) में अवर अभियंता प्रशिक्षु के 05 पद, अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेड़ा) में कनिष्ठ अभियंता के 10 पद, जल विद्युत निगम (यूजेवीएनएल) में अवर अभियंता प्रशिक्षु के 25 पद और पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में अवर अभियंता के 11 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं सरकार द्वारा निर्देशित कोरोना महामारी के प्रभाव के कारण अधिकतम आयु सीमा में 1 वर्ष की अतिरिक्त छूट लागू रहेगी। जबकि आरक्षित श्रेणियों में नियम अनुसार छूट मिलेगी। इसमें अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट कर दी गई है। Post navigation IMA POP 2021: 319 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बनें, उत्तराखंड से 43 कैडेट पास आउट हुए उत्तराखंड में सरकारी मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस पाठ्यक्रम का शुल्क हुआ कम