देहरादून। जनपद में आबकारी सिपाही के पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दशता परीक्षा महाराणा प्रताप स्पोर्ट कालेज में आयोजित की जा रही है। आज 690 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र निर्गत किये गये थे, जिनमें 492 अभ्यर्थी (पुरूष 427 एव महिला अभ्यर्थी 65) अनुपस्थित रहे। आज कुल 198 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु उपस्थित हुए, जिनमें 165 पुरूष एवं 33 महिला अभ्यर्थी शामिल है। आज आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में 99 अभ्यर्थी सफल हुए जिनमें 93 पुरूष एवं 06 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं तथा  72 पुरूष एवं 27 महिला अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल नही हो पाये।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed