उत्तराखंड ताज खबरें देश

आचार्य बालकृष्ण को पड़ा हार्टअटैक 

‌हरिद्वार: योग गुरू बाबा रामदेव के सहयोगी और पतंजलि के सीइओ आचार्य बालकृष्ण का दिल का दौरा पड़ने की खबर हैैैै।  जानकारी के अनुसार सीने में दर्द की शिकायत के बाद बालकृष्ण को ऋषिकेश AIIMS में भर्ती किया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। पहले उन्हें हरिद्वार में ही भूमानंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ऋषिकेश AIIMS के लिये रेफर कर दिया गया। ऋषिकेश AIIMS में डॉक्टरों की एक टीम बालकृष्ण के इलाज में लगी हुई है। अभी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. बाबा रामदेव भी अस्पताल में ही मौजूद हैं। इससे पहले आज दोपहर पतंजलि ऑफिस में काम करते हुए बालकृष्ण ने सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें भूमानंद हॉस्पिटल ले जाया गया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *