28 Jun 2025, Sat

हर्षोल्लाास से मना गणतंत्र दिवस समारोह

राजधानी देहरादून में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, राज्यपाल ने ली परेड की सलामी
देहरादून। राजधानी देहरादून में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य समारोह परेड मैदान देहरादून में आयोजित किया गया, जहां कि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। गणतंत्र दिवस समारोह में कलाकारों द्वारा अनेक मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ठ कार्य के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने रविवार सुबह साढ़े दस बजे परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रीय ध्वज को नमन करते हुए परेड की सलामी ली। इस दौरान सेना, आइटीबीपी, पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी के जवानों सहित एनसीसी की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट करते हुए राज्यपाल को सलामी दी। राज्य के लोक कलाकारों ने भी अपनी नृत्य कला का मनोहारी प्रदर्शन किया। राज्यपाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्तव्यपरायण पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, स्थानीय विधायक खजान दास, मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी अनिल रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश सिंह, राज्यपाल सचिव आर के सुधांशु, सहित पुलिस तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विशिष्ट गणमान्य अतिथि एवं जनसामान्य भी उपस्थित थे।  गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में विभिन्न सांस्कृतिक दलों की ओर से छोलिया, गढ़वाली, कौथिक, बसंत, हारूल, पौणा नृत्य, खुकुरी नृत्य, रंगपा नृत्य, नन्दादेवी राजजात आदि का प्रदर्शन किया गया। मोना बाली और हेमंत बिष्ट की ओर से कार्यक्रम में उद्घोषक के रूप में कार्य किया गया। परेड ग्राउंड में 12वीं गढ़वाल, आइटीबीपी, उत्तराखंड पुलिस, हिमाचल प्रदेश पुलिस, उत्तराखंड विशेष पुलिस, महिला दल 40 बटालियन पीएसी, उत्तराखण्ड विशेष पुलिस 31 बटालियन, होमगार्ड, पीआरडी, एनसीसी ब्वाइज-गर्ल्घ्स तथा गौरव सेनानी प्लाटून ने मार्चपास्ट में प्रतिभाग किया। मार्चपास्ट करने वाली टुकड़ियों में 12वीं गढ़वाल राईफल को प्रथम, एनसीसी ब्वाइज एंड गर्ल्घ्स को द्वितीय तथा आइटीबीपी दल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान एमडीडीए, एसडीआरएफ, स्मार्ट सिटी, उरेडा विभाग, नागरिक उड्डयन विभाग, बाल विकास विभाग, स्वजल ग्राम विकास, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग, उद्यान विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उद्योग विभाग एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं तथा नीतियों पर आधारित झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी को प्रथम, उरेडा विभाग को द्वितीय, उद्यान विभाग तथा संस्कृति एवं पर्यटन विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। परेड ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के सात पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। नैनीताल के उप निरीक्षक त्रिलोचन जोशी को विशिष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। विजिलेंस के सीओ मौहम्मद इकबाल फातेह, पुलिस मुख्यालय पर तैनात सीओ रमेश कुमार पाल, इंस्पेक्टर वीरेंद्र दत्त उनियाल, एटीसी के उप निरीक्षक मोहन गिरी, 31वीं वाहिनी पीएसी के प्लाटून कमांडर दिनेश चंद और हरिद्वार में तैनात उप निरीक्षक विशेष श्रेणी विक्रम सिंह को सराहनीय सेवाओं पर पुलिस पदक दिया गया। पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी और पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।
राजभवन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सुबह साढ़े आठ बजे ध्वजारोहण करके राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले आजादी के महानायकों व संविधान निर्माताओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। राजभवन में ध्वजारोहण के पश्चात राजभवन के अधिकारियों व कर्मचारियों में मिठाईयां वितरित की। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों, कार्मिकों एवं पुलिस के जवानों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। उधर, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय परिसर में ध्वजारोहण किया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में  अनिल के0 रतूड़ी,  पुलिस  महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस संकल्प की शपथ दिलाई। इसके उपरान्त उन्होंने गणतंत्र दिवस 2020 के अवसर पर पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान कर सभी पदक विजेताओं को बधाई दी। इस अवसर पर अशोक कुमार, महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, वी0 विनय कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचनाध्सुरक्षाध्प्रशासन,  अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक सतर्कता, फायर सर्विस, संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक, पीध्एम, ए0पी0 अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था,  पुष्पक ज्योति,  महानिरीक्षक, मुख्यालय,  पूरन सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान उत्तराखण्ड, आदि सहित समस्त अधिकारीध् कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ममता वोहरा, अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था पुलिस मुख्यालय  द्वारा किया गया।
———————————————————-
एफआरआई में हर्षोल्लाास से मना गणतंत्र दिवस समारोह
देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में 71वां गणतंत्र दिवस बडें ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा0 एस0सी0 गैरोला, महानिदेशक, भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् ने मुख्य भवन के प्रांगण में ध्वजारोहण किया। केन्द्रीय विद्यालय एफ0आर0आरई के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीयगान व देशभक्ति के गीत गाए।
डा0 एस0 सी0 गैरोला ने सभी को 71वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होने अपने सम्बोधन में सभी वन अधिकारियों, वैज्ञानिकों व कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि हमें उन अनुसंधान क्रियाकलापों की ओर अपना ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है जोकि वर्तमान समय मंे हमारे समाज ही नहीं अपितु राष्ट्रहित के लिए सर्वोपरि व आवश्यक हों, जिससे आने वाले समय में यह संस्थान एक उत्कृष्ट कार्यों की श्रेणी में उभरकर देश के सामने आए। संस्थान के निदेशक, श्री ए0एस0 रावत ने सभी उपस्थित लोगों को गणतंत्र का संकल्प दिलवाया। इस मौके पर विशेष रूप से आई0सी0एफ0आर0ई व एफ0आर0आई0 के अधिकारियों व कर्मचारियों को आई0सी0एफ0आर0ई लाईफटाईम मेरीटोरियस सर्विस अवार्ड-2019 व  आई0सी0एफ0आर0ई आउटस्टेंडिग एम्प्लाॅई अवार्ड-2019 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निदेशक, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, निदेशक, वन शिक्षा निदेशालय, प्रिंसिपल राज्य वन सेवाए आई0एफ0एस0 प्रोबेशनर्स एवं केन्द्रीय राज्य वन अकादमी के प्रशिक्षणार्थी, सचिव, सुप्रीम कोर्ट माॅनीटरिंग कमेटी के अधिकारी एवं कर्मचारीगण एफ0आर0आई0 यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राएं, संस्थान व परिषद् के वन अधिकारी, वैज्ञानिक, कर्मचारी व स्कूली बच्चे उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर संस्थान की मुख्य भवन की इमारत को रात्रिकालीन रोशनी से जगमगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *