उत्तराखंड

सड़क किनारे शव मिलने से हड़ंकप, पुलिस जांच में जुटी

चमोली। जनपद के थराली विकासखंड के गोठिंडा जूनिधार मार्ग पर एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने शव की शिनाख्त कर मृतक के परिजनों और राजस्व पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के मुताबिक शव बमराणी पार्था गांव के ही रहने वाले 38 वर्षीय महावीर सिंह का बताया जा रहा है। जानकारी मिली है कि महावीर बीते रोज बमराणी से जूनिधार किसी काम से आया था। जब देर रात तक वो घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने महावीर की तलाश शुरू की। सुबह जब जूनिधार के ही एक व्यक्ति ने सड़क किनारे पड़े शव को देखा तो इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मौके पर पहुंचे कानूनगो हिम्मत सिंह रौतेला और राजस्व उपनिरीक्षक चंद्र सिंह बुटोला ने शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। महावीर के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *